विजय वर्मा बने झारखंड मास्टर टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल्स व डबल्स चैंपियन

मुज़फ्फरनगर। झारखंड के जमशेदपुर (टाटा नगर) में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मास्टर टेनिस टूर्नामेंट में मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी विजय वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में चैंपियनशिप अपने नाम की।
50 वर्ष आयु वर्ग के सिंगल्स मुकाबले में विजय वर्मा ने कड़े संघर्ष के बाद रानी चेन को 6-3, 1-6, 10-5 से हराकर खिताब जीता। वहीं डबल्स में उन्होंने अपने पार्टनर अवनीश रस्तोगी के साथ मिलकर धनबाद के रोहित लाल और जितेंद्र गुलगुलिया को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से मात देकर डबल्स चैंपियनशिप पर कब्ज़ा जमाया। मैच के दौरान दर्शकों और खिलाड़ियों ने रोमांचक खेल का भरपूर आनंद लिया। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व विधायक कुणाल सारंग ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्वासन दिया कि झारखंड टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन के.के. सिंह के नेतृत्व में भविष्य में और बड़े स्तर पर टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिल सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला