वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, छह वाहन बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने मुजफ्फरनगर से लेकर दिल्ली तक वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के छह वाहन बरामद हुए है। इनसे बरामद हुई बुलेट मोटर साइकिल भोपा रोड स्थित अस्पताल से चोरी की गई थी। अन्य वाहन मेरठ और दिल्ली से चोरी किए गए थे।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने सीओ मंडी राजू साव के साथ बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के तगान निवासी हर्षित त्यागी की बुलेट मोटर साईकिल को भोपा रोड स्थित एक अस्पताल की पार्किंग से चोरी कर लिया गया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा की अगुवाई में टीम गठित की गई थी।
एसपी प्रजापत ने बताया कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर साक्ष्यों का संकलन किया। पुलिस ने तथ्यों के आधार पर हाइवे स्थित एक खंडहर में छापा मारकर वाहन चोर अरूण निवासी बडला मेरठ, अभिषेक तोमर निवासी भावनपुर मेरठ और रितिक तोमर निवासी पंचगांव मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से छह मोटर साइकिल बरामद की है। इनमें हर्षित त्यागी की बुलेट मोटर साईकिल भी शामिल है। आरोपी रितिक और पीड़ित हर्षित एक अस्पताल में काम करते है। रितिक बहाने से हर्षित से उसकी बुलेट मांगकर ले गया था। इसी दौरान आरोपी ने बुलेट की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी। इसी चाबी की मदद से बुलेट चोरी की गई। अन्य वाहन दिल्ली और मेरठ से चोरी बताए गए है।एसपी ने बताया कि वाहन चोरों का यह गैंग मुजफ्फरनगर से लेकर दिल्ली तक सक्रिय था। तीनों एक साथ वाहन चोरी के गोरखधंधे में संलिप्त रहे। आरोपी काफी समय से वाहन चोरी में सक्रिय है, लेकिन पहली बार पकड़ में आए हैं।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला