वाहन चोरी और पाटर्स बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 12 बाइक बरामद

नई मंडी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर दबोचे, तीसरा हुआ फरार
एसपी सिटी का खुलासा, नशे का सेवन कर मुख्य आरोपी अभिषेक चुराता था वाहन

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने वाहन चोरी कर उनके पाटर्स बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो चोरों को दबोचा है। इनके पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इनमे से दो बाइक कटी हुई मिली है। इनमें से चार बाइक नई मंडी, खालापार और मंसूरपुर क्षेत्र से चुराई गई थी। मुख्य आरोपी अभिषेक नशा करने के बाद वाहन चोरी करता था।
पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने सीओ मंडी राजू साव के साथ नई मंडी पुलिस की कामयाबी को मीडिया से साझा किया। उन्होंने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण को इंस्पेक्टर बृृजेश कुामर शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई थी। साक्ष्यों का संकलन के बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर बाइक सवार दो आरोपियों अभिषेक निवासी इंचैली मेरठ और फरमान निवासी मवाना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी भागने में सफल हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने एक-एक कर चोरी की 12 मोटर साइकिलें बरामद करा दी, जिनमें से दो बाइक कटी हुई थी।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक नशे में वाहन चोरी करता है। चोरी की बाइक को वह 10 हजार रूपये में बेचने के साथ उन्हें काटकर पाटर्स बेच देते थे। बरामद हुई चार बाइक नई मंडी, खालापार, मंसूरपुर आदि से चोरी की गई थी। उन्होंने बताया कि अभिषेक और फरमान के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर के तहत कार्यवाही के साथ एसएसपी मेरठ को हिस्टीशीट खुलवाने के लिए अनुरोध पत्र भेजा जाएगा, ताकि उन पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला