वार्ड 8 में विकास न होने से भड़का जनाक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रामपुरी शाहबुद्धीनपुर स्थित वार्ड संख्या 8 में विकास कार्य न होने से नाराज स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन भारतीय अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार सैन के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें वार्डवासियों ने जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा और भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए।
इस अवसर पर गौतम कुमार सैन ने बताया कि वार्ड 8 में रालोद सांसद चंदन चौहान, पुरकाजी विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष एवं संबंधित सभासद द्वारा अब तक कोई भी ठोस विकास कार्य नहीं कराया गया है। वार्ड की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अधिकांश गलियां कच्ची हैं, जिनमें जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है, जिससे आमजन के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शहर के संपन्न और धनबल वाले मोहल्लों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि अति पिछड़ा वर्ग बाहुल्य गलियों की अनदेखी की जा रही है। यही स्थिति पूरे शहर में देखने को मिल रही है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों में रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही वार्ड 8 डबल टंकी के पीछे पक्की गलियों का निर्माण सहित आवश्यक विकास कार्य नहीं कराए गए, तो भारतीय अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से युवा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार सैन, सचिन सैन, अनुज कुमार, संजय प्रजापति, सुनील प्रजापति, पवन कश्यप, अंकित शर्मा, रामकुमार, मनोज कुमार, शौरव, नवाब सिंह और रोहित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला