वहलना में विधवा की हत्या, हत्यारोपी ने मुठभेड में गोली खाई

लेन-देन के विवाद में रविवार तडके हुई गला घोंटकर की गई सुनीता कश्यप की हत्या
खालापार पुलिस ने कुछ ही घंटों में हत्यारोपी आलम राना निवासी सुजडू को मुठभेड में किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। वहलना गांव में रविवार तडके घर में सो रही एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला का मर्डर कर फरार हुए आरोपी आलम राना को खालापार पुलिस को कुछ ही घंटों में मुठभेड में सरकारी पीतल का स्वाद चखाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि हत्या लेन-देन के विवाद में की गई है। महिला अपने पीछे बच्चों को बिलखता छोड गई है।
खालापार कोतवाली क्षेत्र के वहलना गांव निवासी 38 वर्षीय सुनीता कश्यप शनिवार रात घर में सोई हुई थी, जबकि उसके बच्चे दूसरे कमरे में थे। रविवार तडके घर में घुसे परिचित आलम राना ने विधवा सुनीता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खालापार कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। सुनीता के बच्चों से बातचीत में खुलासा हुआ कि सुजडू के आलम राना का उनके घर आना-जाना था। बीते कुछ समय से लेन-देन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद में मां सुनीता की हत्या की गई है।
खालापार कोतवाली पुलिस ने आरोपी आलम की तलाश में दबिश दी, लेकिन वो हाथ नहीं आया। इसी बीच पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी शामली बाईपास की तरफ से भागने के प्रयास में है। पुलिस ने आरोपी को घेर कर पकडने का प्रयास किया, लेकिन आलम ने फायरिंग करते हुए पुलिस से बचने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी आलम राना पैर में गोली लगने के कारण गिर गया। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है।
सीओ सिटी सि(ार्थ के. मिश्रा ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने बताया कि महिला उपनिरीक्षक ममतेश की अगुवाई में यह कार्रवाई अंजाम दी गई है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला