वंचित वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना लक्ष्य : भूपेंद्र

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में शुरू किए गए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरनगर में जिला अस्पताल परिसर में विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
जिला अस्पताल पहुंचने पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। मंच पर पहुँचकर भूपेंद्र चौधरी ने एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे जन प्रतिनिधियों को मंच पर बैठने का स्थान दिया, जबकि स्वयं अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच साधारण कुर्सी पर बैठ गए। उनके इस सहज व्यवहार से कार्यकर्ताओं में उत्साह और आत्मीयता का संचार हुआ।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और समर्पण के लिए समर्पित है। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का उद्देश्य भी समाज के वंचित वर्गों तक योजनाओं और सेवाओं को पहुँचाना है। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में मरीजों को फल वितरित किए और स्वच्छता अभियान में भी सहयोग किया। कार्यक्रम में जिले के कई जन प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Related Posts

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading
डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे