लूट और हत्या की साजिश में शामिल चार बदमाश गिरफ्तार

पुरकाजी। पुलिस ने शनिवार दोपहर हुई मुठभेड़ में एक लुटेरे को लंगड़ा कर उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटी गई मोटर साइकिल बरामद हुई है। आरोपियों पर हत्या की साजिश रचने का भी आरोप है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और क्षेत्राधिकारी सदर डा. रविशंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में पुरकाजी पुलिस की शनिवार दोपहर को मुठभेड हो गई। दरअसल एक सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक नवीन कुमार, उप निरीक्षक पोरुष सिरोही, उप निरीक्षक विक्रम वीरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक मोहित नन्दन और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने चन्दनफार्म के जंगल में घेराबंदी की, जहां पर बदमाशों से उनकी मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में कार्तिक नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथियों अभिषेक पुत्र सुक्का, भरत पुत्र सोमा, शाहबान पुत्र इरशाद को कांबिग के दौरान पकड़ा गया। इनके कब्जे से दो तमंचे, दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। इनमें से एक मोटरसाइकिल लूटी हुई थी, जबकि दूसरी घटना में इस्तेमाल की गई थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर लूट और हत्या की साजिश रचने के आरोप हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल से त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और घायल कार्तिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला