लिव-इन रिलेशनशिप कानून समाप्त करने की मांग

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना एवं शिव सेना की जिला इकाई ने लिव-इन रिलेशनशिप कानून को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम चैधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को संगठन की पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि लिव-इन रिलेशनशिप कानून समाज में गंदगी और व्यभिचार को बढ़ावा दे रहा है। इस कानून के कारण युवाओं में पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है तथा अपराधों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। संगठन का आरोप है कि बिना विवाह के युवक-युवतियां लिव-इन में रहने लगे हैं, जिससे बच्चों और समाज पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पिछले कुछ वर्षों से विवाहित जोड़ों में भी तनाव और अपराध की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिसके पीछे इस कानून से मिली आज़ादी को जिम्मेदार ठहराया गया। क्रांति सेना और शिव सेना की महिला इकाई ने इस कानून को तत्काल समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो समाज में रिश्तों पर गंभीर असर पड़ेगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा माला अलका शर्मा, मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, नगर अध्यक्ष राखी प्रजापति सहित संगठन की अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल