खतौली। लायंस क्लब खतौली द्वारा ‘एक पौधा मां के नाम’ टीम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विनय सिसोदिया के आह्वान पर संपन्न हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम हरिराम शिक्षा निकेतन जूनियर हाई स्कूल पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर बेल पत्र, पीपल, नीम, सहजन, अशोक और जामुन जैसे छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों का चयन पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से किया गया। अर्जुन गुप्ता, पीयूष जैन सचिव, नितिन गोयल, अभय जैन, प्रणव वर्मा, सुनील जैन, विक्रांत जैन, भूपेंद्र गुप्ता, उमेश कुमार, अशोक जैन, अमित गोयल लायंस क्लब खतौली का यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी है। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर योगदान दिया। क्लब की ओर से विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।







