लापता छात्र मामले में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

मुजफ्फरनगर। जिले के बघरा क्षेत्र में एक छात्रा के लापता होने को लेकर ग्रामीण और पीड़ित परिवार ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन बीत जाने के बावजूद इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
धरने पर मौजूद महिलाओं और पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर एसपी देहात आदित्य बंसल अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचकर पीड़ितों को आश्वासन दिया कि छात्रा को जल्द बरामद किया जाएगा। धरने के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि आर्यन, जो जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा का कक्षा 9 बी का छात्र है, 21 सितंबर 2025 को सहपाठी आकाश के साथ झगड़े के बाद विद्यालय से लापता हो गया। पीड़ित पिता आतिश कुमार ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य और स्टाफ की लापरवाही के कारण उनका बेटा अब तक नहीं मिला। उन्होंने प्रधानाचार्य पर मारपीट और जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया। आतिश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि प्रधानाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी छात्र के साथ इस प्रकार की घटना न हो। एसपी आदित्य बंसल ने मौके पर आश्वस्त किया कि पुलिस जल्द मामले की जांच पूरी कर छात्र को सुरक्षित बरामद करेगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला