लाइव मौतः ट्रक के नीचे कूदकर युवक ने दी जान,18 टायरा ट्रक के पहियों में फंसकर घसीटता चला गया शव

खतौली। कस्बे के बुढ़ाना रोड मोड़ पर मंगलवार सुबह एक दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। एक युवक ने चलते ट्रक के नीचे कूदकर आत्म हत्या कर ली। यह हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों की रूह कांप गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे एक अज्ञात युवक सड़क किनारे खड़ा होकर किसी वाहन का इंतजार करता हुआ दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ देर बाद एक भारी भरकम 18 टायरा ट्रक जब उस स्थान से गुजरा, तभी अचानक युवक ट्रक के पिछले हिस्से की ओर कूद गया और उसके नीचे आ गया। ट्रक चालक को हादसे का अहसास तक नहीं हो सका और युवक ट्रक के साथ-साथ करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। अंततः जब ट्रक रूका, तब युवक का क्षत-विक्षत शव सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को तुरंत खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना स्थल से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह आत्म हत्या थी या किसी मानसिक दबाव की स्थिति में उठाया गया कदम। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और युवक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और आमजनता के बीच भी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है कि आखिर युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल