लडवा में अवैध खनन का खुलासा, जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त

मुज़फ्फरनगर। तितावी पुलिस ने शनिवार रात को लड़वा गांव में चल रहे मिट्टी के अवैध खनन के खेल का खुलासा किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेसीबी और तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का शांति भंग में चालान करते हुए खनन अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट दी है।
जिले में पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पाया है। अब तितावी इलाके में मिट्टी के अवैध खनन का खुलासा हुआ है। पुलिस को शनिवार रात खबर मिली थी कि लड़वा गांव में कुछ लोग जेसीबी मशीन लगाकर मिट्टी की खुदाई कर रहे है। तितावी थाना प्रभारी पवन कुमार व उनकी टीम के दरोगा अभिषेक गुप्ता ने छापा माराए जिससे अवैध खनन करने वालों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए खनन कर रही जेसीबी मशीन व तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त करते हुए मौके से चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला