रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 ने भेजा राहत सामग्री से भरा ट्रक, 500 परिवार लिये गोद

मुजफ्फरनगर। पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की सहायता हेतु रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 के सभी क्लबों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया है। जालंधर में बनाए गए हब के माध्यम से राहत सामग्री को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोहित ओबेराॅय के निर्देशन में जरूरतमंदों तक पहुँचाया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर रोटरी भवन से राहत सामग्री से भरा एक ट्रक रवाना किया गया। ट्रक को डिस्ट्रिक्ट 3100 के डीजी सीए नितिन कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा विशिष्ट अतिथि डाॅ. ब्रज भूषण व रोटरी सदस्यों के साथ मिलकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रक में बर्तन, कंबल, बाल्टी, मग, जैकेट, तकिए और अन्य घरेलू सामान भेजा गया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 ने 500 बाढ़ प्रभावित परिवारों को गोद लेने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत पहला ट्रक 17 सितम्बर को खुर्जा से भेजा गया था, जबकि दूसरा ट्रक 26 सितम्बर को मुजफ्फरनगर से रवाना किया गया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने रोटरी क्लबों के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और आगे भी समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रीजनल को-ऑर्डिनेटर अनिल सोबती, असिस्टेंट गवर्नर रविंदर सिंह, सीए अंकित मित्तल, प्रशांत जैन, नियम शर्मा, अमित कुमार सहित सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव व वरिष्ठ रोटेरियन का योगदान सराहनीय रहा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला