रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर “गैलेक्सी” ने शिक्षकों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर “गैलेक्सी” द्वारा शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितम्बर को बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह भव्य समारोह श्री कृष्ण जानकी सरस्वती शिशु मंदिर, गांधी कॉलोनी में सम्पन्न हुआ, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नगर के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटेरियन अनिल सोबती (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) एवं रोटेरियन रविंद्र कुमार रहे। कार्यक्रम के चेयरमैन रो. मनोज शर्मा एवं रो. संजय कुमार बंसल रहे, जबकि विशेष सहयोग राजकुमार रहेजा का रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन सिंह, कार्यालय प्रमुख संजय कुमार सैनी सहित सभी आचार्य एवं आचार्याओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में मनोज भारती, अशोक कुमार शर्मा, आनंदपाल चौहान, जितेंद्र कुमार (प्रवक्ता, जनता इंटर कॉलेज हरसोली), अनुराधा, अनीता अरोरा, किरन बांगा, भावना, पूजा नागपाल, मोनिका शर्मा, आकांक्षा भारद्वाज, नीलम अनेजा, स्वाति पाल, चेतना एवं अंशिका वर्मा शामिल रहे। इस अवसर पर रो. नवीन सिंघल और रो. नीरज बंसल ने विद्यालय परिवार व शिक्षकों को बधाई दी। क्लब अध्यक्ष रो. मनीष कुमार सिंघल, सचिव रो. नीरज अग्रवाल और कोषाध्यक्ष रो. अविरल मित्तल ने सभी अतिथियों व शिक्षकों का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए रोटरी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि शिक्षक समाज की सच्ची धरोहर हैं और उनके योगदान को समय-समय पर सम्मानित करना रोटरी का कर्तव्य है। इस मौके पर रोटरी गैलेक्सी परिवार से रो. दीपक सूरी, रो. नवीन सिंघल, रो. नीरज बंसल, रो. अमित गर्ग, रो. मनोज शर्मा, रो. संजय कुमार बंसल, सचिव रो. नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रो. अविरल मित्तल एवं अध्यक्ष रो. मनीष सिंघल सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला