रैली निकाल कर किया लोक अदालत के प्रति जागरूक

मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को लोक अदालत के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविकांत तथा अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव सीताराम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को बैंक विवाद, यातायात विवाद, भूमि विवाद सहित अन्य मामलों का समाधान सरल एवं सुगम न्याय प्रक्रिया से लोक अदालत के माध्यम से कराने के लिए प्रेरित करना रहा।रैली में मोटरसाइकिल रैली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पैरा लीगल वालंटियर एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली जिला न्यायालय से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः न्यायालय परिसर में समाप्त हुई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर, शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, बाहिया न्यायालय बुढ़ाना, ग्राम न्यायालय जानसठ एवं ग्राम न्यायालय खतौली में किया जाएगा। कार्यक्रम में एक्सेस टू जस्टिस संस्था एवं ग्रामीण समाज विकास केंद्र ने भी प्रतिभाग किया और समाज में फैली कुरीतियों जैसे बाल विवाह, बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति आदि के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर वॉलंटियर धनीराम, गौरव मलिक, रजनी पवार, संगीता, बबीता, अमित, सृष्टि आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला