रेलवे स्टेशन से साकेत मार्ग बंद होने पर आक्रोश

मुजफ्फरनगर। रेलवे विभाग द्वारा हाल ही में साकेत कालोनी से रेलवे लाइन पार कर जाने वाले मार्ग को बंद किए जाने पर काॅलोनीवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। स्थानीय निवासियों ने इस फैसले का विरोध जताते हुए मार्ग को पुनः खोलने की मांग उठाई है।
काॅलोनीवासियों का कहना है कि यह रास्ता लंबे समय से स्टेशन की ओर आने-जाने का मुख्य मार्ग रहा है। इस मार्ग का उपयोग विशेषकर स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दैनिक यात्रियों द्वारा किया जाता रहा है। रास्ता बंद होने के कारण अब उन्हें कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। शरह वासियों ने बताया कि यह मार्ग न केवल स्टेशन तक पहुंचने का सुविधाजनक रास्ता था, बल्कि अन्य क्षेत्रों से जुड़ने का भी एक महत्वपूर्ण साधन था। अचानक इसे बंद करने से बच्चों को स्कूल जाने और बुजुर्गों को आवश्यक कार्यों के लिए आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। काॅलोनी के लोगों ने कहा कि जब तक कोई वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक इस मार्ग को बंद रखना अनुचित है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि आमजन की परेशानी को देखते हुए इस रास्ते को तत्काल खोल दिया जाए। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला