रेलवे अंडरपास में जलभराव से किसानों का हंगामा

खतौली। क्षेत्र के गांव मढ़करीमपुर में जाकर भारतीय किसान यूनियन (क्रान्तिकारी) की टीम ने शुक्रवार को स्थित रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने ब्रिज निर्माण से जुड़े अधिकारियों का घेराव करते हुए जल्द समाधान की मांग की। रेलवे अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि अंडरपास से दिन में दो बार पानी निकासी की जाएगी ताकि राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी न हो। इधर, संगठन ने हवेली वेंकट हाॅल टबिटा बाईपास पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। मौके पर देवेन्द्र बागड़ी के न मिलने पर वहां मौजूद केयर टेकर को चेतावनी दी गई कि यदि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल सिंह, जिला अध्यक्ष डाॅ. संजय चैहान, जिला सचिव मनोज सोम, तहसील प्रमुख सलाहकार देवकीनंदन शर्मा, सेवा प्रकोष्ठ ब्लाॅक अध्यक्ष अधिराज सोम, ब्लाॅक सचिव उत्तम सोम, ग्राम महासचिव मोहित शर्मा ;मढकरीमपुरद्ध, ग्राम सचिव सागर राणा, ग्राम कार्यकारिणी सदस्य लक्की सिंह व हरीश शर्मा, तथा राहुल सोम, गौरव सोम उर्फ गुल्लू, हिमांशु पंडीर, रोनी हाजीपुर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

    Continue reading
    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

    डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

    निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

    निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

    बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

    बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

    वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

    वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल