रूट निर्धारण व अवैध वसूली के विरोध में फूटा आक्रोश

मुजफ्फरनगर। भारतीय ई-रिक्शा मजदूर यूनियन के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने आठ सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपते हुए शासन-प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश गौतम के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में चालकों ने आरोप लगाया कि फिटनेस और लाइसेंस/इंश्योरेंस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है तथा रूट निर्धारण की आड़ में उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन को लगता है कि किसी भी चौराहे पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित है, तो वहाँ स्पष्ट रूप से नो एंट्री का बोर्ड लगाया जाए ताकि चालक नियमों का पालन कर सकें। संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में रिक्शा रूट निर्धारण बंद करने, फिटनेस व लाइसेंस-इंश्योरेंस के नाम पर अवैध वसूली रोकने, रोडवेज अड्डा शहर से बाहर स्थानांतरित करने, ई-रिक्शा चालकों की बेटियों के विवाह हेतु अनुदान देने, दुर्घटना की स्थिति में क्लेम उपलब्ध कराने, पूर्ण जीवन बीमा करने तथा ई-रिक्शा को उद्योग के रूप में मान्यता देने की बात रखी। प्रदर्शनकारी चालकों का कहना था कि ई-रिक्शा चालकों को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला