रुड़की मार्ग की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की भरमार

कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम से मिले क्षेत्रवासी

मुजफ्फरनगर। शहर की उत्तरी रामपुरी, बिजलीघर के सामने स्थित रुड़की मार्ग के पास की कीमती सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
निवासियों ने आरोप लगाया कि बिजलीघर के सामने सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने झोपड़ियां डालकर कब्जा कर रखा है, जिनमें अधिकांश रोहिंग्या जैसे और मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। आरोप है कि ये लोग खुले में जानवरों का वध कर अवशेष फेंक देते हैं, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। पक्षियों और जानवरों के माध्यम से हड्डियां व अन्य अवशेष घरों तक पहुंचने से स्थानीय लोगों को भारी असुविधा हो रही है। निवासियों के अनुसार, कब्जाधारियों पर चोरी और नशे के कारोबार के आरोप भी लग चुके हैं। इसके अलावा खुले में शौच करने और अन्य अवैध गतिविधियों से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने यहां बिना किसी वैध कागजात के दुकानें भी बना रखी हैं, जबकि यह भूमि सरकारी है। निवासियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही किसी अधिकारी ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध कब्जे कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि स्थल निरीक्षण कराकर सभी अवैध कब्जे जनहित में हटवाए जाएं।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला