राष्ट्रीय लोकदल ने गांव नावला में चलाया सदस्यता अभियान

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल ने खतौली विधानसभा के गांव नावला में सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से एक अहम बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक का संचालन जिला सचिव विजय आर्य ने किया जबकि अध्यक्षता नरेंद्र त्यागी ने की।
बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष श्री संदीप मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, राष्ट्रीय लोकदल सत्ता की राजनीति नहीं करता, बल्कि जनसेवा और किसानों, मजदूरों, युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने वाला दल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को और तेज़ करें तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाएं। वक्ताओं ने कहा कि खतौली क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल की पकड़ को और मजबूत करना आवश्यक है, जिसके लिए हर गांव में बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा। सदस्यता अभियान इसी दिशा में एक निर्णायक पहल है। बैठक के दौरान स्थानीय जनता की समस्याएं और उनके समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल जनहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है और जनता की आवाज़ को हर मंच पर उठाता रहेगा। बैठक में
राजकुमार तेवतिया (जिला महासचिव, राष्ट्रीय लोकदल), संदीप मलिक (जिला अध्यक्ष), संजय राठी, भूपेंद्र प्रधान, पंकज राठी, धर्मेंद्र तोमर, विजय आर्य, मोहित, जगदीश आर्य सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Posts

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading
डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे

ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे