राष्ट्रीय जीवन की आत्मा है संविधानः न्यायमूर्ति कृष्ण पहल

मुजफ्फरनगर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने कहा कि संविधान राष्ट्रीय जीवन की आत्मा है। उसी के बदौलत हम सब स्वतंत्र है। इस दौरान उन्होंने सिविल बार संघ परिसर में महिला अधिवक्ता के काॅमन कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। न्यायमूर्ति कृष्ण पहल शनिवार को अधिवक्ता परिषद ब्रज द्वारा सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान का अमृत काल विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले न्यायमूर्ति कृष्ण पहल का स्वागत किया गया। न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने दीप प्रज्जवलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की चेयरमैन आदेश नैन, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष विजय कमार त्यागी, महामंत्री सलेक चंद, सुनील मित्तल, राज सिंह रावत, डीजीसी सिविल गौरव गोयल, अरुण शर्मा, निर्मल मित्तल, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, बालकृष्ण शर्मा, विष्णु गर्ग कोषाध्यक्ष, बार संघ के सचिव चंद्रवीर सिंह निर्वाल, सुरेन्द्र मलिक, सतेन्द्र सिंह, कुलदीप पंडित, प्रमोद कुमार, सुभाष चंद गुप्ता आदि इस दौरान मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन दीपाशा गौतम और ललिता रानी ने संयुक्त रूप से किया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला