मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रार्थना सभा स्थल पर राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस की पूर्व वेला के अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा के सदुपयोग एवं बचत के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय की आचार्य अर्चना त्यागी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए ऊर्जा के महत्व, उसके संरक्षण तथा दैनिक जीवन में ऊर्जा की बचत से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके सारगर्भित विचारों से उपस्थित विद्यार्थियों एवं आचार्यों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने राष्ट्रीय ऊर्जा दिवस से संबंधित उपयोगी जानकारियां साझा करते हुए ऊर्जा संरक्षण को वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता बताया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से ऊर्जा संरक्षण के प्रति संकल्पित रहने का आह्वान किया। इसी अवसर पर विद्यालय की जूनियर विंग की एनसीसी कैडेट अक्षिता धीमान एवं नित्या शर्मा को रिटन प्री आरडीसी कैंप में सहभागिता के लिए प्रधानाचार्या द्वारा सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने दोनों कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किए।साथ ही, इंटरनेशनल वैल्यू एजुकेशन ओलंपियाड 2025 में तृतीय स्थान प्राप्त कर 2000 रूपये की पुरस्कार राशि जीतने वाली छात्रा अनुष्का को भी विद्यालय आगमन पर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि अनुष्का को 30 नवंबर 2025 को चिन्मय मिशन ऑडिटोरियम, नई दिल्ली में पुरस्कृत किया गया था। इस अवसर पर प्रधानाचार्या द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं।

You Missed

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण
डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण
निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों
बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप
वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल
ट्रेनों से आत्महत्या रोकने को रेलवे पुलिस गंभीररू आईजी रेलवे