रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के जन्मदिवस पर युवाओं ने किया रक्तदान

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के 47वें जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को जिला राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया तथा जयंत चौधरी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
बताया गया कि यह रक्तदान शिविर वर्ष 2013 में तत्कालीन युवा जिला अध्यक्ष स्वर्गीय हर्ष राठी द्वारा शुरू किया गया था। वे प्रत्येक वर्ष जयंत चौधरी के जन्मदिवस पर इस शिविर का आयोजन करते थे। उनके आकस्मिक निधन के बाद भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस सेवा परंपरा को जीवित रखते हुए, उनकी स्मृति में इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक हैं और युवा वर्ग को ऐसे आयोजनों में आगे आकर भाग लेना चाहिए। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता कर स्वर्गीय हर्ष राठी के सेवा भाव को नमन किया। इस मौके पर रालोद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे और पूरे आयोजन को सफल बनाया।

  • Related Posts

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

    Continue reading
    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला