रालोद सांसद चंदन चैहान ने एसएसपी से मिलकर की दरोगा की शिकायत

मुजफ्फरनगर। बिजनौर के रालोद सांसद चंदन चैहान ने शुक्रवार को एसएसपी संजय वर्मा से मिलकर एक दरोगा पर प्राइवेट चिकित्सक से अभद्रता करने के आरोप लगाए। कप्तान ने आरोपी दरोगा को बुलाकर फटकार लगाई। पूरे मामले की जांच सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा को सौंपी गई है।
रालोद सांसद चंदन चैहान शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने जनसुनवाई कर रहे एसएसपी संजय वर्मा से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक सांसद एक दरोगा की शिकायत लेकर आए थे। चैहान ने बताया कि नए साल के दिन शहर कोतवाली के दरोगा ने एक प्राइवेट चिकित्सक से अभद्रता की। दरोगा का व्यवहार बेहद आपत्तिजनक रहा। ऐसे में पुलिस की छवि प्रभावित होती है। एसएसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेकर आरोपी दरोगा को तत्काल तलब कर लिया। दरोगा ने सांसद के समक्ष अपना पक्ष भी रखा। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। कप्तान ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला