सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित श्री भगवान शर्मा के आश्रम में 11 जुलाई से जारी रामायण पाठ का आज विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आश्रम में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन शहर के गणमान्य नागरिकों समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से रामायण पाठ का श्रवण किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर श्री भगवान शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी समरसता बढ़ती है। श्रद्धालुओं ने आश्रम परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज हित में आवश्यक बताया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवकों की व्यवस्था की भी सभी ने सराहना की। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।







