रामपुरी में वन गमन यात्रा और रामलीला मंचन ने भक्तों को किया भावविभोर

मुजफ्फरनगर । रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति के तत्वावधान में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में सोमवार को भगवान श्रीराम की वन गमन शोभा यात्रा और रात्रि मंचन ने श्रद्वालुओ को भावविभोर कर दिया। दोपहर में शोभा यात्रा रामपुरी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए शिव चैक पहुंची, जहां प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और सुमंत का अभिनय कर रहे कलाकारों ने भगवान शिव के समक्ष मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद शोभायात्रा भगत सिंह रोड, सर्राफा बाजार, मोती महल होते हुए नावल्टी चैक पर संपन्न हुई। रात्रि में मंचन के दौरान निषाद लीला, केवट प्रसंग, श्रवण लीला और दशरथ मोक्ष की प्रस्तुतियों ने श्रद्वालुओ की आंखें नम कर दीं। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को भगवान श्रीराम की मर्यादा और त्याग की प्रेरणादायक झलकियों से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रामपुरीवासियों और रामलीला समिति के अध्यक्ष चैधरी शक्ति सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज को मर्यादा, त्याग और कर्तव्य पालन का संदेश देने वाला पवित्र उत्सव है। मंचन में श्याम परिवार सुखी परिवार से मनीष अग्रवाल, जय भगवान चांदबली, अचिंत जिंदल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह, संयोजक प्रमोद पाल, कोषाध्यक्ष दिवाकर त्यागी, व्यवस्था प्रभारी डा. सत्येंद्र गौतम, महामंत्री नीरज कौशिक, उपाध्यक्ष रवी धीमन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज लेमन, सभासद नवनीत व प्रशांत गौतम, गगन जिंदल, ज्ञानेंद्र तिवारी, आदित्य दीवान, चंदू, आयुष पाल, शिवम त्यागी, मनीष पाल, अंश धीमान, वंश शर्मा, विपिन धीमान, शानू गोस्वामी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला