राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था से जुड़े कार्यों की गहन समीक्षा की और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
राज्य मंत्री ने सबसे पहले शहर के प्रमुख चैराहों एवं मार्गों पर पहुंचकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद एवं मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण में कई स्थानों पर खामियां सामने आईं, जिस पर मंत्री ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी। सड़क, प्रकाश व्यवस्था और यातायात से जुड़े सभी विकास कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शिव चैक से महल चैक, अलमासपुर चैक से जानसठ रोड एवं भोपा रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने इन क्षेत्रों में शीघ्र ही करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दिए जाने की बात कही। निरीक्षण के अंत में राज्य मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के सर्वांगीण विकास में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला