रन फाॅर यूनिटी में गूंजा देश भक्ति का जोश

*राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी
*राष्ट्रीय एकता दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया कदम, एकता और स्वदेशी का लिया संकल्प

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ‘‘रन फाॅर यूनिटी’’ दौड़ का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत टाउन हाॅल नगर पालिका परिषद से हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस उस विचारधारा का स्मरण है जिसने सैकड़ों रियासतों को जोड़कर भारत को एक अखंड राष्ट्र का स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन इस सत्य का प्रमाण है कि जब विचार, उद्देश्य और कर्म एक हो जाते हैं, तो असंभव भी संभव बन जाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे देशहित में सकारात्मक कार्य कर प्रदेश और राष्ट्र का नाम रोशन करें। राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार पटेल को समर्पित देश की सबसे ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निर्माण को श्रद्धाजलि का प्रतीक बताया और कहा कि यह स्मारक देश की एकता, अखंडता और संकल्प का प्रतीक है।रन फाॅर यूनिटी के दौरान जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, स्वयंसेवी संस्थाओं, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट-गाइड और स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सैकड़ों प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘‘भारत माता की जय’’ और ‘‘वंदे मातरम’’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। दौड़ का मार्ग टाउन हाॅल से शिव चैक, नावल्टी रोड, अंसारी रोड, महामना रोड होते हुए पुनः टाउन हाॅल पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन पर राज्य मंत्री ने प्रतिभागी छात्रों और नागरिकों को लकी ड्रा के माध्यम से उपहार वितरित किए। तत्पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसी क्रम में पूरे जनपद में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए, जिनमें सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक उमेश मलिक, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, अधिशासी अधिकारी डाॅ. प्रज्ञा सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतिभा शर्मा, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
पूर्व पालिकाध्यक्ष डा.सुभाष चन्द शर्मा, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह , प्रदीप सैनी, पुरूषोत्तम गौतम, पूर्व विधायक अशोक कंसल, बिजेन्द्र पाल, संजय गर्ग, रोहताश पाल, विशाल गर्ग, मनोज वर्मा, रेणु गर्ग, दिनेश बंसल, विपिन त्यागी, संजय मिश्रा, कुसुमलता पाल, मनोज मोहन, बबीता गुप्ता, प्रमोद मित्तल, आजम सागर, मोहन पांचाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विवेक चैहान, नरेन्द्र प्रजापति, प्रवीण छाबड़ा, राधे वर्मा, अनुराग शर्मा, राजेश पाराशर, पवन छाबड़ा, रोहिल वाल्मीकि, अमित पटपटिया, विकास गुप्ता, मयंक त्यागी, श्रीमोहन तायल, पुनीत वशिष्ठ, प्रवीण कुमार, संदीप, प्रवीण कुमार, अमित सुधा , अनुज, राकेश, शरद शर्मा, यश त्यागी, प्रदीप सैनी, निशांक जैन, कूकड़ा मंडल से अमित शास्त्री, सुशील गोयल, पंकज शर्मा, विनीत मेहरा, बाबूराम सैनी, ओम सिंह तोमर, धीर सिंह सैनी, अर्पित, उदय सिंह, नरेश प्रजापति, राकेश बीडीसी, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, अनुज बाल्मीकि, ललित आदि मौजूद रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल