रतनपुरी पुलिस की मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी चोर लंगड़ा

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी पुलिस ने रविवार सुबह हुई मुठभेड़ में शातिर चोर को लंगड़ा कर दिया। आरोपी पर पुलिस की तरफ से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। आरोपी चोर बागपत जिले से भी वांछित चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने बताया कि रतनपुरी पुलिस रविवार सुबह राधना मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने कच्चे रास्ते पर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी की बाइक फिसल गई। आरोपी जान बचाने के लिए फायरिंग करते हुए ईंख के खेत में घुस गया। पुलिस ने भी घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें पैर में गोली लगने के कारण हसन पुत्र मौजूद्दीन निवासी नंगला रियावली थाना रतनपुरी घायल हो गया। आरोपी के पास से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई है। एसपी बंसल ने बताया कि हसन पर मुजफ्फरनगर के एसएसपी की तरफ से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला