रजिस्ट्री ऑफिस का सर्वर ठप, अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

खतौली। तहसील के उप निबंधक कार्यालय में गुरुवार को सर्वर ठप होने से रजिस्ट्री से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह ठप हो गए। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने काम बंद कर कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्री ऑफिस का सर्वर पिछले एक सप्ताह से बाधित चल रहा था, जिससे बैनामा कराने आए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार को सर्वर पूरी तरह बंद हो जाने से कार्यालय का सारा काम रुक गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परेशान पक्षकार मायूस होकर लौटते नजर आए। अधिवक्ताओं ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से सर्वर की खराबी के कारण रोजाना कार्य बाधित होता है। इस लापरवाही से वकीलों और आम जनता दोनों का समय और धन बर्बाद हो रहा है। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि सर्वर की समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे। प्रदर्शन में बार संघ अध्यक्ष नवीन उपाध्याय, महासचिव प्रदीप कुमार, छत्रपाल सिंह, जितेंद्र त्यागी, प्रमोद शर्मा, सत्यप्रकाश सैनी, सचिन आर्य, नवाब सिंह, मुकेश शर्मा, मोहम्मद अरशद, बिजेंद्र कुमार, शाकिर मिर्ज़ा, सत्यम कुमार, पदम कुमार, सीताराम, मज़ाहिर काज़ी, हरिनिवास सोम, पंकज कुमार, अभिषेक गोयल, अनुज जैन और शेखर सोम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला