रक्षाबंधन पर्व से पूर्व मिलावटी मिठाई पर कसा शिकंजा

7 नमूने संग्रहित, 20 किलो मिठाई नष्ट

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आमजन को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। यह कार्यवाही आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर की गई।
अभियान का नेतृत्व सहायक आयुक्त (खाद्य) अर्चना धीरान एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र द्वारा किया गया। उनके निर्देशन में जनपद के प्रतिष्ठित मिठाई प्रतिष्ठानों से कुल 7 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। जांच के दौरान नंदी स्वीट्स, कोर्ट रोड से पनीर एवं घेवर, लेखा स्वीट्स, सर्कुलर रोड से मावा, चमचम एवं शाही टोस्ट के नमूने लिए गए। साथ ही 20 किलोग्राम अस्वच्छ मिठाई (कीमत लगभग ₹5000) नियमानुसार नष्ट की गई। आहूजा स्वीट्स, हनुमान चौक (शामली रोड) से बूंदी का लड्डू एवं बर्फी का नमूना भरा गया। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैभव शर्मा, श्री विशाल चौधरी, सुनील कुमार, एवं कुलदीप सिंह शामिल रहे। एसी फूड अर्चना धीरान ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, संबंधित प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे पर्व-त्योहारों पर खाद्य पदार्थ खरीदते समय सतर्क रहें और गुणवत्ता से समझौता न करें।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला