रंडवे की एक करोड़ की संपत्ति हड़प कर कराई खतना, छह गिरफ्तार

कप्तान संजय वर्मा की पुलिस का बड़ा खुलासा, दुल्हन दिलाने का झांसा देकर धर्मपरिवर्तन का किया प्रयास
शाहपुर पुलिस ने जब्त की अर्टिका और टैक्टर, खतना में प्रयुक्त उस्तरा बरामद

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा की पुलिस ने किनौनी गांव में रंडवे की एक करोड़ की संपत्ति हड़पने, दुल्हन दिलाने का झांसा देकर खतना कर धर्म परिवर्तन के बड़े खेल का खुलासा किया है। पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने रंडवे की जमीन बेचकर खरीदी गई अर्टिका कार, ट्रैक्टर को जब्त करने के साथ खतना में प्रयुक्त उस्तरा भी बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने किनौनी के अविवाहित नरेन्द्र शर्मा के साथ हुई अनहोनी का सिलसिलेवार खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शाहपुर पुलिस को किनौनी के कुछ लोगों की मदद से जानकारी मिली थी कि गांव के अविवाहित नरेन्द्र शर्मा को पड़ोस में रहने वाले यामीन आदि ने तमाम तरह के प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा लिया। रंडवे शर्मा को अपने वश में कर उसकी एक करोड़ से अधिक की संपत्ति को हड़प लिया है। यही नहीं निकाह का झांसा देकर उसकी खतना कराकर धर्म परिवर्तन भी करा दिया। संगीन आरोप के चलते एसपी देहात आदित्य बंसल की अगुवाई में पुलिस टीम बनाकर जांच कराई गई तो आरोप सत्य पाए गए।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि साक्ष्यों का संकलन करने के साथ पीड़ित से बात की गई तो अमानवीय व्यवहार और धर्म परिवर्तन के खेल का खुलासा हुआ। इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए यामीन पुत्र उमरदीन निवासी किनौनी उसके भाई गुलजार, अलीपुर के इकराम, तावली के हाफिज, बुढ़ीना खुर्द के नाई मुर्शीद के अलावा एक नाबालिग को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने अविवाहित नरेन्द्र शर्मा की करीब एक करोड़ रूपये की संपत्ति को हड़प लिया है। पीड़ित को दुल्हन दिलाने का झांसा देकर उसकी खतना कराई गई। यही नहीं उसकी जमीन को लाखों रूपये में बेचा गया। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने शाहपुर थानाध्यक्ष मोहित चैधरी और उनकी टीम को 20 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। इस दौरान एसपी देहात आदित्य बसंल, सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

रंडवा रजिस्टर की नए सिरे से होगी समीक्षा
मुजफ्फरनगर। किनौनी में अविवाहित की खतना कराकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस बरसों से चले आ रहे रंडवा रजिस्टर की समीक्षा करने की तैयारी में है। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि शाहपुर क्षेत्र की यह घटना बेहद संगीन है। उसी लिहाज से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रंडवा रजिस्टर की नए सिरे से समीक्षा कराकर उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि इस तरह की घटना की पुनर्रावृत्ति न हो सके। बता दे कि वेस्ट यूपी मंे रंडवे बरसों से निशाने पर रहे है। अनगित रंडवे संपत्ति के लिए काल का ग्रास बन चुके है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला