यूके भेजने के नाम पर दो बेरोजगारों से 18 लाख की ठगी

मुजफ्फरनगर। यूके भेजने के नाम पर दो बेरोजगारों से 18 लाख रूपये की ठगी कर ली गई। बझेड़ी के आरोपी नौजवानों को दुबई तक ले गए, लेकिन बाद में उन्हें उनके हाॅल पर छोड़ दिया गया। एसपी सिटी सत्यनारायण के निर्देश पर हुई जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद नई मंडी कोतवाली में जालसाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी असलम खान और नजर मौहम्मद ने पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत से मिलकर बताया था कि मुजफ्फरनगर के रेलवे स्टेशन पर बझेड़ी के फहीम से संपर्क हुआ था। फहीम ने उन्हें यूके भेजने का झांसा दिया। बातों पर विश्वास करके फहीम के पिता इकराम, भाई सुहैल और चाचा वसीम से मुलाकात कराई थी। इन लोगों ने दोनों को यूके भेजने के लिए 18 लाख रूपये मांगे थे। विश्वास करते हुए 4 लाख रूपये कैश और 14 लाख रूपये ऑनलाइन टांसर्फर किए थे। कई महीने बाद इन लोगों ने पहले उन्हें दुबई ले जाया गया और वहां से यूके भेजने का झांसा दिया गया था। बाद में आरोपी यूके भेजने से इंकार करते हुए पौलेंड जाने की बात कहने लगे। पौलेंड जाने के बजाए वो भारत वापस लौट आए। शिकायत और धन वापसी के लिए बझेड़ी गांव गए तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बेरोजगारों के आरोपों की पुष्टि होने के बाद नई मंडी पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला