मौत की झपकीः कार ट्रक से टकराई, दो ने जान गंवाई

दिल्ली से बिजनौर जा रही कार से हुआ हादसा, दंपति की हालत गंभीर
हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

मुजफ्फरनगर। दिल्ली से बिजनौर लौट रही कार सोमवार सुबह देवल गंगनहर पुल से टकराकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवती समेत दो की मौत हो गई, जबकि दंपति घायल हो गई। दोनों मृतक दिल्ली में जाॅब करते थे। बताया गया है कि यह हादसा नींद की झपकी आने के कारण हुआ है।
बिजनौर के इंद्रलोक कालोनी निवासी मयंक पुत्र शिवकुमार सोमवार की सुबह अपनी कार में सवार होकर दिल्ली से वापस लौट रहे थे। कार में मंयक के साथ उसकी पत्नी रिया, भाई लक्ष्य और साली प्रियंका सवार थी। लक्ष्य कार चला रहा था। रामराज थानाक्षेत्र की देवल गंगनहर पुल के निकट पहुंची। अचानक लक्ष्य को नींद की झपकी आ गई। कार पुल की रेलिंग से टकराकर बिजनौर से आ रहे 14 टायरा ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड गए। हादसे में चालक लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मयंक, रिया और प्रियंका बुरी तरह घायल हो गई। घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए बिजनौर के जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। जबकि मयंक व रिया को भर्ती कर लिया। घायल मयंक व रिया की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला