मौत का तांडवः ट्रकमें घुसी अर्टिका, छह की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा दुखः घायल को समुचित उपचार के निर्देश
मृतकों में तीन महिलाएं शामिल, डीएम और एसएसपी ने जाना घटनास्थल का हाॅल

मुजफ्फरनगर। हरियाणा से परिवार की मुखिया की अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहे करनाल के परिवार के साथ बुधवार सुबह बड़ी अनहोनी हो गई। तितावी के पास हाइवें पर दौड़ रही अर्टिका खडे़ ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार के परखच्चे उडने के कारण छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सातवां घायल हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घायल को समुचित उपचार दिलाने के निर्देश दिए।
करनाल क्षेत्र निवासी महेन्द्र सिंह का कुछ दिन पहले कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। बुधवार सुबह को महेन्द्र सिंह का बेटा अपनी मां, दो बहनांे और जीजा के साथ अर्टिका से अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहा था। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर तितावी के पास सुबह सात बजे के करीब अचानक कार चला रहे शिवा का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। ट्रक से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आए लोगों ने पाॅटर्स काटकर घायलों को कार से बाहर निकाला। घायल सड़क पर पडे़ तड़पते रहे। बाद में पुलिस ने उन्हें अस्पताल भर्ती कराया, जहां पर छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। इनमें 50 वर्षीय विन्नी, 55 वर्षीय मोहनी, 40 वर्षीय अंजू, 20 वर्षीय पीयूष, 28 वर्षीय गाड़ी चालक शिवा और 56 वर्षीय राजेंद्र शामिल है। कार सवार हार्दिक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की। क्षेत्राधिकारी फुगाना रूपाली राव ने बताया कि कार सवार 7 लोग करनाल से हरिद्वार अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे। तभी अचानक अर्टिगा गाड़ी तेज रफ्तार में खड़े ट्रक में पीछे से जाकर घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला