मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में चोर के शक में पीट पीट कर मारे गए मोनू की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सादिक को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घायल सादिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुढ़ाना में दो दिन पहले चोर के शक में मोनू निवासी बुढ़ाना की भीड़ ने पीट पीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मोनू की पत्नी करिश्मा ने नामजद मुकदमा दर्ज करा लिया था।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि बुढ़ाना पुलिस मंगलवार को मोनू की पिटाई करने वालों की तलाश में लगी थी। इसी दौरान पुलिस की बडौत मार्ग पर बायवाला चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल का नाम सादिक बताया गया है। एसएसपी ने बताया कि घायल सादिक मोनू की पीटकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था।






