बुढाना। बुढाना में चोर के शक में हुई मोनू की हत्या के मामले में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बुधवार को पीडित परिवार से मिलकर इंसाफ का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वो पीडित परिवार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे, ताकि आर्थिक मदद दिलाई जा सके। उन्होंने अपनी तरफ से ढाई लाख की मदद करते हुए कहा कि हत्याकांड में शामिल कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा।
बुढ़ाना में तीन दिन पहले मोनू खटीक की करबला रोड पर पिटाई कर दी गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। मृतका की पत्नी ने इस मामले नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस मंगलवार को मुख्य आरोपी सादिक को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश में दबीश दी जा रही हैं। बुधवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बुढ़ाना पहुंचकर पूर्व विधायक उमेश मलिक के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की। घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ मंत्री ने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। मंत्री खटीक ने ढाई लाख की आर्थिक मदद करते हुए कहा कि वो जल्दी पीड़ित परिवार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे, ताकि शासन से आर्थिक मदद कराई जा सके। उन्होंने बताया कि मृतक मोनू घटना वाले दिन अपनी बहन से मिलने के लिए करबला रोड पर गया था। विशेष संप्रदाय के लोगों ने साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि योगी राज में कोई भी आरोपी नहीं बच पाएगा।






