मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की हुई समीक्षा

मुज़फ्फरनगर। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्नि सुरक्षा विषयक मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के औद्योगिक संस्थानों की बारीक जानकारी रखें और आपदा की स्थिति में राहत कार्यों के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए तथा टीम वर्क के माध्यम से ही आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि आपदा प्रबंधन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की भूमिका अहम रही है, जिसके चलते जनपद में जनहानि काफी हद तक कम हुई है। उन्होंने जानकारी दी कि जनपद में 100 आपदा मित्रों की टीम जल्द ही सक्रिय होगी। उन्होंने बताया कि सदर तहसील में त्रिवेणी इंजीनियरिंग, जानसठ में डीएवी इंटर कॉलेज, खतौली में तहसील मुख्यालय तथा बुढ़ाना में डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण द्विवेदी, बुढ़ाना अपूर्वा यादव, खतौली राजकुमार भारती, जानसठ राहुल देव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, डीएफओ राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे तीन दिन के भीतर जिले के सभी अस्पतालों का औचक निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि आपदा की स्थिति से निपटने की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हैं। साथ ही तीन दिन के भीतर फायर ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला