मुठभेड़ में वाहन चोर को लगी गोली, साथी कांबिग में दबोचा

मुजफ्फरनगर। नई मंडी और वाहन चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी कांबिग में पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास तमंचे के अलावा दिल्ली से चोरी की गई कार बरामद की है।
पुलिस उपाधीक्षक राजू साव ने बताया कि नई मण्डी पुलिस शनिवार रात हाइवे पर भोपा पुल के पास बैरियर लगाकर चैकिंग कर रही थी । चैकिंग के दौरान बागोवाली की तरफ से तेज गति से आ रही कार को रुकने का इशारा किया गया तो चालक द्वारा कार न रोककर बैरियर से बचते हुए वापस मेरठ रोड की तरफ भागने की कोशिश की। संदिग्ध होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा कार का पीछा किया। बिलासपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर कार फंसी तो दो बदमाश फायर करते भागने लगे। बदमाशों के फायर से बचते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें शहजाद पुत्र दिलशाद निवासी जैन नगर खतौली घायल हो गया। पुलिस ने भागदौड़ कर उसके साथी शादाब पुत्र दिलशाद निवासी खतौली को गिरफ्तार कर लिया । आरोपियों के पास से कब्जे से चोरी की स्विफ्ट कार, मय फर्जी नम्बर प्लेट, दो मोबाईल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं । सीओ ने बताया कि आरोपी लाॅक डिकोडर की सहायता से गाड़ियों के लाॅक तोड़कर गाड़ी चोरी कर लेते थे तथा चोरी की गयी गाड़ियों को अलग-अलग स्थानों पर बेचकर अवैध धन अर्जित करते थे । बरामद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को उनके द्वारा दिल्ली बाॅर्डर के चोरी किया गया था। दोनों बदमाश शनिवार रात को किसी घटना को अंजाम देने आए थे, मगर उससे पहले उन्हें पकड़ लिया गया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला