मुजफ्फरनगर में 21 अगस्त से शुरू होगी अग्निवीर सेना भर्ती

13 जिलों के 17 हजार अभ्यर्थी करेंगे शिरकत, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में 21 अगस्त से लेकर 8 सितंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती होगी, जिसमें 13 जिलों के 17 हजार से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जिले में 21 अगस्त से लेकर 8 सितंबर तक तक अग्निवीर सेना भर्ती प्रस्तावित है जिसमें 13 जिलों के लगभग 17000 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दू सिदार्थ, कर्नल सत्यजीत के साथ जिला पंचायत सभागर में गोष्ठी की। सेना भर्ती के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए डीएम ने बैरिकेडिंग कराने, साफ-सफाई, प्रकाश, जलापूर्ति और चिकित्सीय व्यवस्था के समुचित इंतजाम कराने के निर्देश दिए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला