मुजफ्फरनगर में नवंबर में होगा तीन दिवसीय जिला आर्य महासम्मेलन

मुजफ्फरनगर। आर्य जिला प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर द्वारा आगामी जिला आर्य महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय नई मंडी स्थित आर्य समाज में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
सभा अध्यक्ष सत्येंद्र आर्य ने बताया कि अक्टूबर माह में अनेक पर्व होने के कारण यह सम्मेलन नवंबर में वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित किया जाएगा। तीन दिन चलने वाले इस महासम्मेलन में देशभर से प्रमुख वक्ता, भजनोपदेशक और श्रोता शामिल होंगे। वक्ताओं और उपदेशकों से शीघ्र ही संपर्क कर निर्धारित तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिले भर के आर्य समाजों के प्रतिनिधि अभी से प्रयास प्रारंभ करेंगे। अजय कुमार गर्ग के नेतृत्व में 10 प्रतिनिधि जिले में आर्य समाजों को सक्रिय बनाने हेतु कार्य करेंगे। बैठक में ओमवीर आर्य ने कहा कि सभी युवक व प्रतिनिधि तन-मन-धन से सम्मेलन की सफलता के लिए जुट जाएं। वहीं प्रशांत आर्य ने प्रस्ताव रखा कि प्रदेश स्तर पर आर्य समाज की एक वेबसाइट बनाई जाए जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान आसान हो सके। बैठक में प्रधान दरोगा दूधली, ओमपाल प्रशासक, कंवरपाल शास्त्री, सत्य प्रकाश बंसल, जितेंद्र मलिक, अतर सिंह आर्य, दीपक त्यागी, आजेश आर्य, हिमानी आर्य सहित कई पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में सतीश कुमार आर्य, महिपाल सिंह टिटौड़ा, अजीत सिंह, अरुण कुमार आर्य, जिला कोषाध्यक्ष दीपक त्यागी, जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला