मीरापुर खुर्द गांव के जंगल में बदमाशों की सूचना से हड़कंप

ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा, कांबिंग कर की फायरिंग, सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे, कराई खोजबीन

खतौली;नि.सं.द्ध। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मीरापुर खुर्द में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल की ओर से कुछ संदिग्ध लोगों की आवाजाही की सूचना ग्रामीणों को मिली। बदमाशों की आशंका पर ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और अपने-अपने लाइसेंसी हथियारों, बलकटियों और बल्लमों के साथ जंगल की ओर निकल पड़े। ग्रामीणों ने पूरे इलाके में कांबिंग ऑपरेशन चलाया और कुछ संदिग्ध गतिविधियों के दौरान फायरिंग भी की गई। हालांकि इस दौरान किसी बदमाश के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों की हलचल साफ देखी गई थी, जो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गांव के पास के जंगलों में संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। मंगलवार रात जब कुछ ग्रामीणों को फिर से ऐसी ही हलचल दिखाई दी तो उन्होंने बाकी गांव वालों को सूचित किया और समूह बनाकर जंगल की ओर कूच किया। ग्रामीणों ने बताया कि मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने पुलिस को भी सूचित कर दिया था, लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक ग्रामीणों ने खुद ही पूरे इलाके की तलाशी ले डाली। कांबिंग के दौरान कुछ जगहों पर पेड़ों के पीछे से आवाजें भी आईं, जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग भी की। स्थानीय ग्रामीण राजवीर, ओमपाल, और भूपेन्द्र ने बताया कि गांव में बीते हफ्ते दो पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं और कई बार रात में अजनबी लोगों को खेतों और जंगलों में घूमते देखा गया है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन गांव में रात्रि गश्त बढ़ाए और जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जाए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मैं स्वयं भी पहुंचा था, लेकिन वहां कोई संदिग्ध नहीं मिला। मामले की जांच की जा रही है और गांव के पास के जंगल क्षेत्रों में पुलिस द्वारा भी गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही, सीसीटीवी और अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर भी पड़ताल की जा रही है। बार-बार बताया जा रहा है कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलाई जाए और लोग कानून को हाथ में लेने का काम न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला