मीरांपुर में दुकान पर सो रहे युवक का गोली लगा मिला शव

मीरांपुर। मीरांपुर क्षेत्र में दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बलीपुरा के समीप टायर पेंचर की दुकान पर सो रहे युवक का गोली लगा शव बिस्तर पड़ा मिला। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।
मीरांपुर के गढ़ी मुझेड़ा निवासी 25 वर्षीय फरमान दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बलीपुरा के पास टायर पेंचर की दुकान करता था। फरमान रात में अपनी दुकान पर ही सोता था। मंगलवार की सुबह कार चालक हवा डलवाने के लिए दुकान पर आया तो फरमान का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा देखा। उसकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। कार चालक ने शोर मचाया तो होटल से दौड़कर युवक वहां पहुंचे । मृत पड़े फरमान को देखकर होटलकर्मियों ने मृतक के घर सूचना दी। कुछ देर में परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने युवक की कही और हत्या कर शव यहाँ लाकर रखने की आशंका जता रहे है। सूचना पर सीओ जानसठ यतेन्द्र नागर भी मौके पर आ गए। इंस्पेक्टर बबलू कुमार वर्मा की सूचना पर एफएसएल की टीम भी मौके पर आ गई तथा शव के पास से खून के सेंपल एकत्र किए।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि तमाम कारणों पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला