मुजफ्फरनगर। ग्राम जसौई की एक किशोरी ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि करीब छह महीने पहले उसका परिचय साहिब पुत्र गुलाब्बा से हुआ। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर संपर्क में रखा और बाद में मुजफ्फरनगर में होटल में बुलाकर बलात्कार किया तथा अश्लील वीडियो बनाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा और अब शादी से इनकार कर चुका है। साथ ही आरोपी और उसके परिवार ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह पहले भी 10 और 13 अक्टूबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने पुलिस से अनुरोध किया है कि आरोपी और उसके पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़िता का कहना है कि इस घटना ने उसका जीवन मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।






