मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

एसएसपी संजय वर्मा और एसपी अपराध इंदू सिद्धार्थ ने छात्राओं को दिलाई शपथ
कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं कोच अभिषेक शर्मा ने छात्राओं को किया प्रशिक्षित

मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति 05 के तहत पुलिस लाइन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं गए। कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं कोच अभिषेक शर्मा ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। इस दौरान एसएसपी संजय वर्मा और एसपी अपराध इंदू सिद्धार्थ ने छात्राओं को शपथ दिलाई।
मिशन शक्ति 05 के तहत शुक्रवार को पुलिस लाइन में छात्राओं के लिए जूड़ों-कराटे प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में शहर की सैकड़ों छात्राओं को आमंत्रित किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा और एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ की मौजूदगी में कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में उनके सुपुत्र कराटे प्रशिक्षक सैंनसाई अभिषेक शर्मा ने छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए। इस अवसर पर शिहान वेदप्रकाश के ब्लैक बेल्ट एवं कलर बेल्ट्स गल्र्स खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा और एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक सैंनसाई अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि शनिवार को मिशन शक्ति के तहत पुलिस लाइन में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल कैंप लगाया जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला