मिनी जुआघर पर छापा, 10 जुआरी दबोचे

मुज़फ्फरनगर। शाहपुर पुलिस ने एक निजी बीज गोदाम में चल रहे मिनी जुआं घर का भंडाफोड़ करते हुए 11 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। कई जुआरियों ने रकम न होने पर अपने मोबाइल दांव पर लगा दिए थे। इनके पास से 42 हजार की नगदी के साथ पांच वाहन भी जब्त किए गए है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि शाहपुर पुलिस को इनपुट मिला था कि कस्बे के मौहल्ला कस्सावान में राकेश उर्फ सिकन्दर के बीज गोदाम पर ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सादी वर्दी में गए पुलिसकर्मियों ने वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की तो सूचना सही मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर दस लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इनमे राकेश उर्फ सिकंदर के अलावा शौकीन, जगत सिंह निवासी शाहपुर, इन्तजार निवासी पलड़ा, मोहसिन, रफीक उर्फ बाल्ला, फिरोज, सलीम, तहसीम और नजाकत निवासी शाहपुर शामिल है। मौके से 42 हजार 330 रूपये की नगदी, 11 मोबाइल फोन तथा दो स्कूटी और तीन मोटरसाईकिल जब्त की गई। पूछताछ में पता चला है कि कई जुआरियों ने जेब के पैसे हारने के बाद अपने मोबाइल दांव पर लगा दिए थे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला