मार्डन तौर तरीकों से परेशान सास ने बहू से कराई लूट

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के नूर नगर में ई-रिक्शा सवार महिला से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास लूटे गए जेवरात बरामद हो गए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लूट की यह वारदात सास के इशारे पर अंजाम दी गई थी, क्योंकि वो अपने बहू के जेवर प्रदर्शित और जिम जाने से बेहद तनाव में थी। आरोपी सास को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुरकाजी के नूर नगर में बदमाशों ने पूजा नाम की महिला को आंतकित करते हुए सोने के जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला उप निरीक्षक निशा की अगुवाई में टीम गठित की गई। पुलिस ने भागदौड करने के बाद लूट में शामिल बदमाशों वंश निवासी मंडावली, अंकुर कुमार निवासी मौहम्मद जट और वीर सिंह निवासी बूढपुर जट को गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद कर लिया। दरअसल पूजा अक्सर वीर सिंह की ई-रिक्शा में घूमती थी। वो खुले तौर पर जेवरों का प्रदर्शन करती थी जो उसकी सास को पसंद नहीं था। इसी विवाद के चलते सास के इशारे पर वीर सिंह ने अपने साथियों के साथ लूट की इस योजना को अंजाम दिलाया। इस घटना में शामिल रजत नाम का बदमाश अभी फरार है। एसएसपी संजय वर्मा ने महिला उप निरीक्षक निशा और महिला कांस्टेबल स्वाति को 10 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला