भंडारे के साथ नानूपुरी में चल रहे 45 वें गणेश महोत्सव का विधिवत समापन
मुजफ्फरनगर। शहर के नानूपुरी में चल रहे गणेश महोत्सव का सोमवार को भंडारे के साथ विधिवत समापन हो गया। सपा के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा ने गणेश भगवान को खीर का भोग लगाया। शर्मा ने कहा कि माता-पिता की भक्ति ने गणेश को सर्वश्रेष्ठ बनाया है।
मेरठ रोड स्थित नानूपुरी में ब्रह्मलीन ज्योतिषाचार्य राज भारद्वाज की प्रेरणा से चल रहे 45 वें गणेश महोत्सव के अंतिम दिन सपा के राष्टीय सचिव राकेश शर्मा ने अपने साथियों के साथ शामिल हुए। उन्हांने मंत्रोच्चार के बीच गणेश की पूजा अर्चना के साथ खीर का भोग लगाया। युवा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि गणेश भगवान की पूजा करने से सकरात्मक उर्जा मिलती है। गणेश जी केवल एक देवता नहीं, बल्कि जीवन दर्शन है। वो हमे सिखाते है कि कैसे बाधाओं को दूर कर विनम्रता से आगे बढा जा सकता है। चाहे कोई शुभ कार्य या फिर नए काम की शुरूआत सबसे पहले भगवान गणेश का ही स्मरण किया जाता है। भगवान गणेश हमारे अंदर छिपी हुई शक्तियों को जगाने में मदद करते है। उनकी कृपा से हम सब उंचाइयां को छू सकते है। सोमवार को पूर्ण आहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। तीसरे पहले धूमधाम से गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। शाम के समय खतौली गंग नहर पर धार्मिक रीति रिवाज से भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया।







