मां शाकुम्भरी अंतरमहाविद्यालय बास्केटबॉल में श्री राम कॉलेज ने परचम लहराया

मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने मां शाकुम्भरी अंतरमहाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता आरके कॉलेज, शामली में आयोजित की गई, जिसमें मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबद्ध चार महाविद्यालयों आरके कॉलेज शामली, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन, जेवी जैन डिग्री कॉलेज सहारनपुर तथा श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतिम एवं निर्णायक मुकाबले में श्री राम कॉलेज की टीम के खिलाड़ियों अभय चौधरी, वैभव, नमन पाल एवं शोएब अली राणा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जेवी जैन डिग्री कॉलेज, सहारनपुर की टीम को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ श्रीराम कॉलेज की पुरूष बास्केटबॉल टीम मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। टीम के महाविद्यालय पहुंचने पर श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा में अपने उत्कृष्ट खेल से विजय प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के श्रेष्ठ प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग से पंकज कुमार, प्रवक्तागण डॉ. अब्दुल अजीज खान, संदीप देशवाल, अमरदीप, तरुण एवं विश्वदीप कौशिक सहित अन्य शिक्षकों ने भी विजयी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला