‘मां तुझे सलाम’ कार्यक्रम में सम्मानित हुई विकास बालियान की टीम

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में विशाल आर्ट ग्रुप संस्थान के तत्वावधान में पिछले 12 वर्षों की भांति इस वर्ष भी देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मां तुझे सलाम’ आयोजित हुआ। जिसमें मेरठ के कई स्कूल, काॅलेज और संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने मां भारती को समर्पित देशभक्ति जगाती प्रस्तुतियां पेश की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में सेलिब्रिटी के रूप में हरियाणवी फिल्मों के सुपरस्टार, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर विकास बालियान रहे। विकास बालियान को उनकी फिल्म इंडस्ट्री, सामाजिक क्षेत्र और महिलाओं के संरक्षण एवं उन्हें न्याय दिलाने की मुहिम और प्रयास के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों में विकास बालियान के साथ सेल्फी लेने का क्रेज बना रहा विकास बालियान ने अपने उद्बोधन में कहा के ‘नेक नियति मंजिल आसान’ हमें अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए सफलता मिलती ही मिलती है।
मशहूर गाना ‘राजी बोल जा’ के साथ सैंकड़ों सुपर हिट गीत देने वाले गायक एक्टर हरजीत दीवाना, माॅडल मिस दिया गुप्ता, (मिस क्वीन इंडिया मेरठ विनर 2025)अभिनेत्र पायल राजपूत, अभिनेता आदित्य राठी, शिवांक बालियान, अनिल राघव फूफा, डोली शर्मा, गौरी सिंह, अंजलि रानी, मिस रश्मि जोशी, मिस काजल जोशी समेत कई आर्टिस्ट सेलिब्रिटी के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विशेष सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी मुफ्ती मोहम्मद नईम, संजीव गुप्ता, डाॅक्टर विनय गुप्ता, भाग सिंह, शेखर पहलवान, अहलकर सिंह नागर, प्रदीप अधना, भव प्रकाश सिंह, विजय कुमार चेयरमैन आॅक्सफोर्ड स्कूल, डाॅ अनुज शर्मा, कंवरपाल सिंह वरिष्ठ समाजसेवी, जहांगीर खान, रविंद्र वैद्य, वरिष्ठ समाजसेवी, श्री नितेंद्र कुमार मानव, सुमित शर्मा पार्षद वार्ड 58, राजीव चैधरी, प्रमोद कुमार, समाजसेवी, ब्रह्म सिंह, बुद्ध प्रकाश भगत, वीरेंद्र कुमार गर्ग, शामिल हुए।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला